ईशा मालवीय का close-up सीन, Main Tere Ishq Mein 2.0 song के music video में Dance करते हुए

मैं तेरे इश्क़ में 2.0 (Main Tere Ishq Mein 2.0) Lyrics और Review – दानिश अल्फ़ाज़, बोहेमिया, ईशा मालवीय

Table of Contents

हैलो दोस्तों, Hindi Song Review में एक बार फिर से आपका स्वागत है। आज हम जिस दमदार track की बात करने वाले हैं, उसका नाम है Main Tere Ishq Mein 2.0। यह बेहतरीन romance और rap का शानदार mix है, जिसने internet पर release होते ही हर जगह अपनी अलग पहचान बना ली है।

इस बेहतरीन Main Tere Ishq Mein 2.0 song को Danish Alfaaz ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है। इसके साथ ही मशहूर rapper Bohemia का कमाल का rap इस गाने में एक अलग ही energy लेकर आता है। इस track का music और मुख्य lyrics भी Danish Alfaaz ने ही तैयार किए हैं।

Saregama Music label के तहत release किए गए इस music video में Danish Alfaaz और Bohemia के साथ बेहद खूबसूरत Isha Malviya अपनी अदाओं का जादू बिखेर रही हैं। Talha Ahan ने इसमें additional lyrics का बेहतरीन योगदान दिया है। तो चलिए, इस लाजवाब song का detailed review पढ़ते हैं।

ईशा मालवीय अपने tribal look और background dancers के साथ main tere ishq mein 2. 0 song के music video में dance करते हुए
मैं तेरे इश्क़ में 2. 0 (main tere ishq mein 2. 0) lyrics और review - दानिश अल्फ़ाज़, बोहेमिया, ईशा मालवीय 1

Review

हमेशा की तरह, किसी भी गाने का review उसके इतिहास से शुरू करना ज़रूरी है। Main Tere Ishq Mein 2.0 असल में 1973 की फिल्म ‘लोफर’ (Loafer) के सुपरहिट गाने का नया version है, जिसे मूल रूप से Lata Mangeshkar जी ने गाया था। ख़ुशी की बात यह है कि इस नए गाने ने original गाने को पूरी तरह से सम्मान दिया है और यह उसके बराबर ही शानदार लगता है।

अब बात करते हैं इस गाने के सबसे मज़बूत हिस्से यानी इसके lyrics की। Original गाने से सिर्फ़ मुखड़े और अंतरे की कुछ ही लाइनें (“मैं तेरे इश्क़ में…”, “शौक से तू मेरा…”) ली गई हैं। बाकी के सारे lyrics एकदम brand new हैं, जिन्हें Danish Alfaaz और Talha Ahan ने बहुत ही ख़ूबसूरती से लिखा है।

Main Tere Ishq Mein 2.0 के lyrics में एक कमाल का logic देखने को मिलता है। गाने की लाइन “है अगर तू ज़हर, पी मैं जाऊं तुझे” के बाद जब जवाब आता है “तू मुझे आज़माने की कोशिश ना कर”, तो यह बहुत ही logical और deep लगता है। कहीं से भी कोई शब्द ज़बरदस्ती ठूंसा हुआ महसूस नहीं होता, बल्कि बहुत ही meaningful लगता है।

Singing की बात करें तो Danish Alfaaz की आवाज़ दिल को छू लेती है। उन्होंने गाने को जिस feel और अदा के साथ गाया है, वह बहुत ही उम्दा है। वहीं, rapper Bohemia का rap भी एकदम सटीक है। उनके rap के lyrics बहुत सोच-समझकर लिखे गए हैं और गाने की ज़रूरत के हिसाब से एकदम perfect बैठते हैं।

इस track के music और composition ने भी कमाल कर दिया है। पुरानी धुन और नए music का combination इतना seamless है कि लगता ही नहीं कि पुरानी धुन को अलग से जोड़ा गया है। गाने की beat ना तो बहुत fast है और ना ही बहुत slow, जो आपको आख़िर तक बांधे रखती है।

अगर Main Tere Ishq Mein 2.0 के video की बात करें, तो इसका फिल्मांकन काफ़ी dreamy और थोड़ा confusing है। वीडियो की कहानी एक सपने जैसी लगती है जो पूरी तरह समझ नहीं आती (जैसे कि कोई जिन किसी लड़की को जागृत कर रहा हो), लेकिन देखने में बहुत सुंदर लगती है।

Isha Malviya ने पूरे गाने में बेहद ख़ूबसूरत dance किया है, जबकि Danish और Bohemia सिर्फ़ अपने singing zone में नज़र आते हैं जो कि उनका मज़बूत पक्ष है। Makers ने Isha Malviya की ख़ूबसूरती और उनके dance skills का पूरा फ़ायदा उठाया है।

भविष्य की बात करें तो, यह गाना आने वाले तीन-चार महीनों तक parties और events में ख़ूब बजेगा। भले ही बाद में इसका craze थोड़ा कम हो जाए, लेकिन जब भी Danish Alfaaz और Bohemia के best hit songs की बात होगी, तो उस list में इस track का नाम हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।

Details

  • Song: Main Tere Ishq Mein 2.0
  • Singer-Composer-Lyrics: Danish Alfaaz
  • Rapper: Bohemia
  • Additional Lyrics: Talha Ahan
  • Featured: Danish Alfaaz, Bohemia, Isha Malviya
  • Label: Saregama Music

Original Credits

  • Song: Main Tere Ishq Mein
  • Singer: Lata Mangeshkar
  • Movie: Loafer(1973)
  • Cast: Dharmendra, Mumtaz
  • Music: Laxmikant Pyarelal

Main Tere Ishq Mein 2.0 Lyrics

मैं तेरे इश्क़ में मर ना जाऊं कहीं
तू मुझे आज़माने की कोशिश ना कर (×2)

मैं तेरे इश्क़ में
मैं तेरे इश्क़ में

मैं समंदर हूं बहता जाऊंगा
हुस्न पे तेरे लहरों सा
डूब जाओगे बच ना पाओगे
इश्क़ है मेरा नहरों सा

Let’s Go अहा!
दानिश अल्फ़ाज़
One More Time!

मैं समंदर हूं बहता जाऊंगा
हुस्न पे तेरे लहरों सा
डूब जाओगे बच ना पाओगे
इश्क़ है मेरा नहरों सा

आंखें हैं मेरी दरिया-दरिया
रातें हैं मेरी दरिया-दरिया
इनसे बचने का ज़रिया-ज़रिया
ना कोई है ना कोई

है ज़हर तू अगर पी मैं जाऊं तुझे
तू मुझे आज़माने की कोशिश ना कर
मैं तेरे इश्क़ में

अहा, राजा… बोहेमिया!

शौक़ से मेरा इम्तिहान ले
तेरे कदमों में रख दी है जान ले
मैं अभी भी तेरे इंतज़ार में
कोई वादा ही करदे तू प्यार में मैं

बे-ईमान सारे दिलदार मैं
कांड करे तू ले लूं इल्ज़ाम मैं
मैं तेरे इश्क़ में
So Don’t Test Me
तेरे लिए कहीं हो जाऊं ना क़ुर्बान मैं

करूं तुझे क़ुबूल मैं
तोडूं तेरे लिए Rule मैं
तोडूं मैं Red Rose मैं
कभी-कभी नहीं रोज़ मैं

तूने ही लूटा होश मैं
तेरे लिए ही जोश मैं
तेरे लिए करूं Celebrate
Champagne Toss मैं

भुला दे या फिर गले से लगा ले मुझे
या फिर छोड़ दे कर ऊपरवाले के हवाले मुझे
रहा मेरा वादा तुझे मुझसा ना कोई मिलेगा
पर फिर भी कोई शक़ हो
तो फिर आके आज़मा ले मुझे

मैं तेरे इश्क़ में मर ना जाऊं कहीं
तू मुझे आज़माने की कोशिश ना कर (×2)

मैं तेरे इश्क़ में

खुद से वाक़िफ़ करा ज़रा
वापस मेरे होश ला ज़रा
जादू कैसा तुझमे है भरा
ऐ अप्सरा

सारे जादू यह तोड़ दे
टूटी चीज़ों को जोड़ दे
मेरी आंखों पे ग़ौर दे
ऐ अप्सरा

तू सवाब का दरिया-दरिया
हर जवाब का दरिया-दरिया
तू ही मेरा नज़रिया ज़रिया
हां तू ही है हां तू ही

है क़हर तू अगर काबू कर लूं तुझे
तू मुझे आज़माने की कोशिश ना कर
मैं तेरे इश्क़ में
मैं तेरे इश्क़ में

Video

More Songs

Relatable