Gehra Hua Song Edited Image

गहरा हुआ (Gehra Hua) Lyrics और Review – धुरंधर (2025) | अरिजित सिंह, अरमान खान

Table of Contents

हैलो दोस्तों, एक बार फिर से आपका स्वागत है! आज हम जिस खूबसूरत और रूहानी ट्रैक की बात करने वाले हैं, उसका नाम है “गहरा हुआ (Gehra Hua)“। यह गाना साल की सबसे बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर‘ (Dhurandhar) का है। रिलीज होते ही ‘गहरा हुआ’ सॉन्ग इंटरनेट और म्यूजिक लवर्स की पहली पसंद बन गया है।

इस दिल को छू लेने वाले Gehra Hua गाने को अरिजीत सिंह और अरमान खान ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। अरिजीत सिंह के न्यू सॉन्ग का फैंस हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके बेहतरीन और अर्थपूर्ण बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं, और इसका शानदार म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है।

सारेगामा म्यूजिक (Saregama Music) द्वारा रिलीज किए गए Gehra Hua वीडियो सॉन्ग की स्टारकास्ट बेहद दमदार है। स्क्रीन पर रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और सारा अर्जुन जैसे सितारे अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। तो चलिए, इस लाजवाब ट्रैक का रिव्यू शुरू करते हैं।

Review

गहरा हुआ गाने के वीडियो की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई ड्रीमी या फेक सीन नहीं है। सारे दृश्य फिल्म की कहानी से जुड़े हुए हैं और काफी रिलेटेबल लगते हैं। गाने की शुरुआत एक बेहद रोमांटिक बाइक राइडिंग से होती है, जो स्क्रीन पर बहुत ही प्यारी और नेचुरल दिखती है।

वीडियो में एक जगह हीरोइन का लड़के बनकर चलने का अभिनय वाकई मजेदार है। लेकिन बाइक राइड के बाद खुली जगह पर अचानक से जो कैंडल लाइट और लाल रंग का माहौल बनता है, वह थोड़ा साधारण और unnatural लगता है। फिर भी, “गहरा हुआ” गाने का फिल्मांकन कुल मिलाकर आकर्षक है।

अब बात करें “गहरा हुआ” के बोल यानी लिरिक्स की, तो सुनने में ये बहुत प्यारे लगते हैं। लेकिन अगर गहराई से सोचें, तो पूरा गाना मेल डोमिनेशन (Male Domination) से भरा हुआ महसूस होता है। “तू अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी” जैसी लाइनें सुनने में अच्छी लगती हैं, लेकिन यह वास्तव में ऐसा है कि अगर तुम मेरी हो तो यह सारी चीजें या खूबसूरती तुम्हारी है। मेरे बिना तुम कुछ भी नहीं।

इसका अंतरा “पलकें झपकता है आसमां” थोड़ा रोमांटिक जरूर लगता है, पर ध्यान दें तो इसमें एक तरह की गैसलाइटिंग (Gaslighting) सुनाई पड़ती है। हम सच कहें तो, ऐसे ही गाने सुनकर अक्सर लड़कियों का दिमाग खराब होता है। “गहरा हुआ” सॉन्ग के लिरिक्स थोड़े और यथार्थवादी हो सकते थे।

हालांकि, Gehra Hua का स्लो और सॉफ्ट म्यूजिक आपको एक रूमानी दुनिया में ले जाता है, जिससे आप इसके बोल भूल जाते हैं। अरिजीत सिंह और अरमान खान की गायिकी हमेशा की तरह शानदार है। दोनों ने भावनाओं को इतनी शिद्दत से निभाया है कि यह गाना सीधे सबके दिल में उतर रहा है।

Details

  • Song: Gehra Hua
  • Movie: Dhurandhar
  • Starring: Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Akshaye Khanna, Saumya Tandon, R. Madhavan, Arjun Rampal and Sara Arjun
  • Singer: Arijit Singh, Armaan Khan
  • Lyrics: Irshad Kamil
  • Music: Shashwat Sachdev
  • Label: Saregama Music

गहरा हुआ Lyrics

तू अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तू अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तू अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

तू अगर मेरी, ये उजाले तेरे
तू अगर मेरी, दिल हवाले तेरे
तू अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

बेताब-सा मोहब्बत का तू इनक़लाब है
मेरा जहाँ तेरी बाँहों में ख़्वाब, ख़्वाब है

गहरा हुआ, गहरा हुआ
रंग आशिक़ी गहरा हुआ
गहरा हुआ, गहरा हुआ
दरिया-दुआ गहरा हुआ
तेरा हुआ

तू अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तू अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तू अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

पलकें झपकता है आसमां
लाखों फ़रिश्तों की है तू जाँ
वो पूछते हैं, “रहती कहाँ?”
मेरी बाँहों में रहती, उनको बता

पलकें झपकता है आसमां
उसने भी तुझ-सा देखा कहाँ
है रौनकें वहाँ, तू है जहाँ
मेरी बाँहों में रहना, यही है दुआ

तू अगर मेरी, है फ़साना तेरा
तू अगर मेरी, तो ज़माना तेरा
तू अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

बेताब-सा मोहब्बत का तू इनक़लाब है
मेरा जहाँ तेरी बाँहों में ख़्वाब, ख़्वाब है

गहरा हुआ, गहरा हुआ
रंग आशिक़ी गहरा हुआ
तेरा हुआ

तू अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तू अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तू अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

नि-सा-ग-सा-ग-म-प-ग-म-रे
नि-सा-ग-सा-ग-म-प-ग-रे-सा
नि-सा-ग-सा-ग-म-प-ग-म-रे
नि-सा-ग-सा-ग-म-प-ग-रे-सा

तेरी मोहब्बत में जलना भी है
और तुझसे बचके ही चलना भी है
कुछ रंग अपना बदलना भी है
मैंने ढलना तेरे रंग में है सदा

तू चाँद है एक धड़कता हुआ
चोरी से मुझको ही तकता हुआ
सीने से लग के चमकता हुआ
मेरी जन्नत का रस्ता, तू ही तू हुआ

तू अगर मेरी, ये हवाएँ तेरी
तू अगर मेरी, सारी राहें तेरी
तू अगर मेरी, मैं हूँ तेरा

बेताब-सा मोहब्बत का तू इनक़लाब है
मेरा जहाँ तेरी बाँहों में ख़्वाब, ख़्वाब है

गहरा हुआ, गहरा हुआ
रंग आशिक़ी गहरा हुआ
गहरा हुआ, गहरा हुआ
दरिया-दुआ गहरा हुआ

Video

Dhurandhar Songs

Relatable