राणा जी (Rana Ji 2.0) Lyrics और Review: जानिए इस धमाकेदार गाने के पूरे बोल और हमारे रिव्यू के साथ। यह गाना 27 जुलाई 2026 को Tips Official के तहत रिलीज़ हुआ, जो superhit film करण अर्जुन के superhit song का remix version था।
Originally, इस गाने को IlaArun और Alka Yagnik ने गाया था। वह Bollywood की बेहद चर्चित गायिकाओं में से एक हैं। इस गाने का रीमिक्स संगीत Tanishk Bagchi ने तैयार किया है, जबकि original गाने का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था। निर्देशन और कोरियोग्राफर दोनों Remo D’ Souza जी का पेश किया हुआ है।
गाने में आपको Mahira Sharma अपनी खूबसूरत नृत्य की कला पेश करते हुए दिखई देती हैं। गाने के बोल राणा जी (Rana Ji 2.0 Lyrics) original lyricist इंदीवार के ही हैं क्योंकि गाने के बोल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ संगीत बदला है। जो इस नए संस्करण में भी बहुत शानदार बन पड़ा है।
Review
Rana Ji 2.0 गाने में माहिरा शर्मा का काम वाकई काबिले-तारीफ़ है। उनकी फिटनेस और मेहनत स्क्रीन पर साफ़ झलकती है। आमतौर पर यह बात हम सिर्फ नोरा फतेही के लिए कहते हैं, लेकिन यहाँ माहिरा के लिए भी कहेंगे कि उन्होंने अपनी शालीनता से इस पूरे गाने को अश्लील होने से बचा लिया। रेमो डिसूज़ा की कोरियोग्राफी, गाने के स्टेप्स और कॉस्ट्यूम पूरी तरह भड़काऊ और सिड्यूसिंग ज़ोन में थे, लेकिन माहिरा ने उस पतली सी लकीर को पार नहीं होने दिया।
हालाँकि, वीडियो में 40वें सेकंड पर आने वाला डांस स्टेप और बैकग्राउंड का अजीब बिहेवियर हमें थोड़ा गैर-ज़रूरी और चीप ज़रूर लगा। इसके अलावा लाइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वो दो हुक स्टेप्स—खासकर कैंची वाला मूव और बेली डांस—काफी अट्रैक्टिव बन पड़े हैं।
Rana Ji 2.0 गाने के बोल वही पुराने हैं, बस उनके पीछे के व्यंग्य और मज़ाक को हटाकर इसे आज के हिसाब से पूरी तरह सिड्यूस करने वाले अंदाज़ में ढाल दिया गया है। वहीं म्यूज़िक की बात करें तो तनिष्क बागची ने आज की जेनरेशन और क्लब्स के मिज़ाज के मुताबिक इसमें हाई बीट्स डाल दी हैं, जिस पर आराम से डांस किया जा सकता है। कुल मिलाकर यह एक कैची और टाइमपास रीमिक्स है, जो अगले तीन-चार महीने तक पार्टियों और रील्स में खूब चलेगा और फिर लोग इसे भूल जाएंगे। जब तक ट्रेंड में है, तब तक इसे एन्जॉय किया जा सकता है।
Song Details:
- Singers: Ila Arun, Alka Yagnik
- Music & Music Production: Tanishk Bagchi
- Director & Choreographer: Remo D’ Souza
- Cast: Mahira Sharma
- Original Music: Rajesh Roshan
- Original Lyrics: Indeevar
- Label: Tips Official
Lyrics
गुपचुप गुपचुप गुपचुप (×4)
गुपचुप गुपचुप
लंबा-लंबा घूँघट काहे कुं डाला
गुपचुप गुपचुप गुपचुप (×2)
लांबा-लांबा घूँघट काहे कुं डाला
क्या कर आई गोरी मुँह कहीं काला रे
गुपचुप गुपचुप गुपचुप गुपचुप (×2)
कानों में बतियाँ करती हैं सखियाँ
रात किया री तूने कैसा घोटाला
गुपचुप गुपचुप गुपचुप गुपचुप (×2)
छत पे सोया था बहनोई
छत पे सोया था बहनोई
मैं तन्ने समझकर सो गई
मुझको राणाजी माफ़ करना
गलती म्हारे से हो गई (×2)
बहनोई तो बहनोई ठहरा
क्यों न पहचाना तूने पियाजी का चेहरा
गुपचुप गुपचुप गुपचुप गुपचुप (×2)
बहनोई ने ओढ़ रखी थी चादर
रखी थी चादर, रखी थी चादर
मैं समझी कि पिया का है बिस्तर
पिया का है बिस्तर, पिया का है बिस्तर
आधे बिस्तर पे वो सोया था
आधे पे मैं भी सो गई
मुझको राणाजी माफ़ करना
गलती म्हारे से हो गई (×2)
गुपचुप गुपचुप गुपचुप गुपचुप (×2)
भूल हुई मुझसे तो कैसा अचंभा
कैसा अचंभा, कैसा अचंभा
बहनोई भी था पिया जितना लंबा
पिया जितना लंबा पिया जितना लंबा
चूर थी मैं दिन भर की थकन से
पड़ते ही बिस्तर पे सो गई
मुझको राणाजी माफ़ करना
गलती म्हारे से हो गई (×2)
गुपचुप गुपचुप गुपचुप गुपचुप (×2)
छत पे सोया था बहनोई
छत पे सोया था बहनोई
मैं तन्ने समझकर सो गई
मुझको राणाजी माफ़ करना
गलती म्हारे से हो गई (×2)
गुपचुप गुपचुप (×4)