Akshay Kumar and Nupur Sanon close up face to face holding a silver chain necklace in the song Filhall

फ़िलहाल (Filhall) Lyrics और Review – बी प्राक

Table of Contents

“फिलहाल” (Filhall Song) गाने को रिलीज (9 नवंबर 2019) हुए पूरे 7 साल हो चुके हैं लेकिन अभी भी इस गाने का जादू बरकरार है और हो भी क्यों ना! इसे बी प्राक (B Praak) ने इतने बेहतर तरीके से गाया था और जानी ने इतने शानदार lyrics लिखे थे।

जब ये release हुआ था न, तब ये किसी ने नहीं सोचा होगा की ये भारतीय पॉप म्यूज़िक (Indian Pop Music) के इतिहास का सबसे बड़ा “हार्टब्रेक एंथम” (Modern Classic Sad Song) यानी “दिल तोड़ने वाला गाना” बन जाएगा।

Filhall गाना उस वक्त यूट्यूब और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर 1 बिलियन (100 करोड़) से भी ज्यादा व्यूज़ पाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था। हाँ अब यह B Praak के गानों के लिए सामान्य बात लगती है मगर उस वक़्त में यह एक record था।

Filhall song के lyrics जानी (Jaani) ने लिखे थे जो एकदम से दिल को छू लेने वाले थे, खासकर “फिलहाल” गाने की पंक्तियों (lines) ने श्रोताओं के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी थी जिसका असर आज भी बना हुआ है।

इस गाने के मशहूर होने का एक कारण यह भी था कि Bollywood के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और कृति सेन की बहन नूपुर सेनन (जिनका यह डेब्यूट एल्बम था) यह दोनों ने साथ में काम किया था जो पर्दे पर बहुत खूबसूरत दिख रही थी। तो चलिए, अब विस्तार से “फिलहाल” (Filhall) गाने का review करते हैं।

Filhall-ke-tera-ho-jaaun-lyrics-in-hindi
फ़िलहाल (filhall) lyrics और review - बी प्राक 1

Review

“कुछ ऐसा कर कमाल, के तेरा हो जाऊँ” ये सिर्फ एक line नहीं है, बल्कि वो अनकही आवाज़ है जो हर दिल-टूटे आशिक के दिल से निकलती है। इसके आगे की लाइन है “ये गल ते, गलत ऐ,जो वी कर रेया जानी, पर ऐ वे देख तेरे बिन, किंझ मर रेया जानी”, जो यह दर्शाता है कि अपने प्यार से दूर रह के जीना कितना मुश्किल है।

असल में गाने की ये पंक्ति इसके फिल्मांकन से जुड़ी हुई है। क्योंकि Filhall song का फिल्मांकन कुछ ऐसा है: अक्षय कुमार और नूपुर सेनन जो पूर्व प्रेमी होते हैं, मगर किसी कारणवश वो एक-दूसरे से शादी नहीं कर पाते और जब बाद में वो दोनों अचानक एक-दूसरे से वापस किसी घटना वश टकराते हैं, तो अक्षय कुमार है के दिल में यही भावनाएं उमड़ रही होती है कि कुछ ऐसा हो जाए, जिससे हम दोनों वापस एक-दूसरे के हो जाएं।

लेकिन यहां पर twist ये है कि अक्षय कुमार और नूपुर सेनन दोनों अलग-अलग जगह शादी कर चुके होते हैं इसलिए उनका दिल ये भी जानता है कि वह जो सोच रहे हैं, वह गलत है लेकिन “क्या करें?” दिल के आगे मजबूर है।

Lyrics की खास बात यह भी है कि यह बहुत ही सरल है। इसके lyrics में कहीं से भी चाँद-तारे तोड़ने की बात नहीं है। कोई hi-fi words नहीं हैं। Simple communicating lyrics है, जैसे हम लोग normal life में बात करते हैं, जो असल में एक मतलब बनाते हैं। इस वजह से भी “फिलहाल” गाने के बोल इतने अच्छे हैं।

मेरे लिए Filhall song का फिल्मांकन एक बहुत ही अच्छा फिल्मांकन है क्योंकि इसमें बस ऐवी कोई भी दृश्य नहीं है, बल्कि एक पूरी story है। हालांकि यह आधी story थी, क्योंकि complete story “Filhall 2 मोहब्बत” song में दिखाई गई है। अक्षय कुमार और नूपुर सेनन दोनों की chemistry कमाल की है।

गाने के superhit होने के पीछे इस गाने का गायन और संगीत भी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। बी प्राक ने जिस तरह से इसे गाया है, हमें नहीं लगता कि उससे बेहतर कोई गा सकता था।

Filhall गाने के संगीत में बेकार का शोर नहीं है, अनावश्यक beats नहीं है, मगर फिर भी यह आपको एक ऐसी दर्द भरी भावनाओं की बाढ़ में बहा ले जाता है जिसमें आप बस बहते चले जाते हैं।

कुल मिलाकर हम ही कहेंगे कि इस गाने को 70 साल ही क्यों ना बीत जाए। यह हर दिल टूटे आशिकों के favorite list में अपनी जगह बनाता चला जाएगा।

Details

  • Song Title: फ़िलहाल
  • Singer & Music: बी प्राक
  • Lyrics: जानी
  • Starring: अक्षय कुमार और नूपुर सेनन
  • Guest Appearance: एम्मी विर्क और अश्मिता सूद
  • Video Director: अरविंदर खैरा
  • Label: Desi Melodies

Lyrics

ओ कुछ ऐसा कर कमाल
के तेरा हो जाऊँ (×2)
हो कुछ ऐसा कर कमाल
के तेरा हो जाऊँ

मैं किसी और का हूँ फिलहाल
मैं किसी और का हूँ फिलहाल
के तेरा हो जाऊँ (×2)

ऐ गल्ल ते गलत ऐ
जो वी कर रेया जानी
पर ऐ वे देख तेरे बिन
किंझ मर रेया जानी

ओ मरजांगे लै संभाल
ओ मरजांगे लै संभाल
के तेरा हो जाऊँ
मैं किसी और का हूँ फिलहाल
के तेरा हो जाऊँ

मैनु पता के दुनिया नूँ
ऐ गवारा नी हो सकदा
पर झूठ कैंदे ने सारे
के प्यार दुबारा नयी हो सकदा
पर झूठ कैंदे ने सारे
के प्यार दोबारा नी हो सकदा

तू मैनु पुच्छ ना कोई सवाल
चल दूर किते मेरे नाल
के तेरा हो जाऊँ

मैं किसी और का हूँ फिलहाल
के तेरा हो जाऊँ
मैं किसी और का हूँ फिलहाल
के तेरा हो जाऊँ
ओ किसी और का हूँ फिलहाल
के तेरा हो जाऊँ

हुण रोना मैं पछतौना मैं
के चन्न नी होया चकोर दा
हुण तूँ वी ऐ किसे होर दी
मैं वी आ किसे होर दा (×2)

मेरा दिल करदा ऐ सवाल
तेरी मोहब्बत दा की हाल
के तेरा हो जाऊँ

मैं किसी और का हूँ
मैं किसी और का हूँ फिलहाल
ओ! ओ!

(फिलहाल तो यूँ है
के कुछ कर नहीं सकते
तेरे बिन ही मरना होगा
साथ मर नहीं सकते
सूखे से पत्ते हैं एक टहनी पे लगे
किस्मत तो देखो
के झड़ नहीं सकते
फिलहाल तो यूँ है
कुछ कर नहीं सकते)

Video

Akshay Kumar Songs

Relatable