नोरा फतेही - दिलबर की आँखों का (Thamma) गाने का पोस्टर, रश्मीत कौर और जिगर सरैया

दिलबर की आँखों का Lyrics और Review – थम्मा (Thamma) | रश्मीत कौर, जिगर सरैया

Table of Contents

दिलबर की आँखों का (Dilbar ki aankho ka), जो कि फिल्म ‘थम्मा’ (Thamma) का एक हाई-एनर्जी ट्रैक है, रिलीज़ के तीन महीने बाद भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। 7 अक्टूबर, 2025 को रिलीज़ हुआ यह गाना आज भी पार्टियों और क्लब्स में खूब बज रहा है। इस गाने को मशहूर संगीतकार सचिन-जिगर ने कंपोज़ किया है, जबकि बोल अनुभवी अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। अपनी बेहतरीन आवाज़ से इसे गाया है रश्मीत कौर और जिगर सरैया ने।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर फिल्माया गया यह ट्रैक प्यार को समझदारी से ऊपर रखने का संदेश देता है। यह गाना क्यों इतना वायरल हुआ, और क्या यह समय के साथ अपनी चमक बरकरार रख पाया है? आइए, इस आकर्षक गाने के Lyrics और Review में जानते हैं कि तीन महीने बाद भी यह ट्रैक कितना दमदार लगता है!

दिलबर की आँखों का Song Review

दिलबर की आँखों का गाना विज़ुअल और ऑडियो का एक हाई-वोल्टेज मिश्रण है, लेकिन यह मेलोडी हमें कुछ पुराने बॉलीवुड पार्टी एंथम्स की याद दिलाता है। नोरा फतेही का डांस इस गाने की जान है। उनके मूव्स शानदार, ऊर्जावान और हमेशा की तरह बेदाग हैं, जो साबित करते हैं कि वह क्यों डांसिंग क्वीन कहलाती हैं। इस गाने का म्यूजिक और कंपोजीशन आकर्षक है, लेकिन इसके बोल एक दिलचस्प विषय उठाते हैं।

यह गाना उन लोगों को कहीं-कहीं डिमोटिवेट करता है जो प्यार न करने को समझदारी समझते हैं, यह उन्हें प्यार में पड़ने के लिए उकसाता है। इसके ठीक उलट, तुम मेरे ना होए सॉन्ग, प्यार से मूव ऑन करने के लिए मोटिवेट करता है। एक ही फिल्म के दो गाने कितने डिफरेंट हो सकते हैं, इससे हमें समझ आता है। वीडियो की कोरियोग्राफी और सेट डिज़ाइन बहुत ही भव्य है।

हालाँकि, शूटिंग के दौरान आँखों में चुभने वाले बहुत सारे लाइट्स (कलर के लाइट) का उपयोग किया गया है, जिसके कारण कुछ शॉट्स में नोरा फतेही ठीक से दिखाई भी नहीं देती हैं। यह ओवर-सैचुरेटेड लाइटिंग विज़ुअल अनुभव को थोड़ा बाधित करती है। संगीतकार सचिन-जिगर और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने मिलकर एक ऐसा ट्रैक बनाया है जो पार्टी प्लेलिस्ट में अपनी जगह ज़रूर बनाएगा।

Details

  • गायक (Vocals): रश्मीत कौर (Rashmeet Kaur) & जिगर सरैया (Jigar Saraiya)
  • संगीतकार (Composer): सचिन-जिगर (Sachin-Jigar)
  • गीतकार (Lyricist): अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya)
  • मुख्य कलाकार (Lead Actors): नोरा फतेही
  • फिल्म का नाम (Movie Name): थम्मा (Thamma)
  • रिलीज़ की तारीख (Released on): अक्टूबर 7, 2025
  • कॉपीराइट (Copyright ©): टी-सीरीज़ (T-Series)

Dilbar Ki Aankho Ka Lyrics in Hindi

हाँ, दिलबर की आँखों का
दीदार ना किया
क्या खाक वो जिया
जिसने प्यार ना किया

दिलबर की आँखों का
दीदार ना किया
क्या खाक वो जिया
जिसने प्यार ना किया

ना किया
ना किया, जिसने प्यार ना किया
क्या किया, क्या किया
क्या किया, जिसने प्यार ना किया

आँखों को आँखों से
किसी की चार ना किया
क्या खाक वो जिया
जिसने प्यार ना किया
प्यार सच्चा अगर चाहिए
तो दुआ में असर चाहिए

प्यार सच्चा अगर चाहिए
तो दुआ में असर चाहिए
बुज़दिलों का नहीं काम ये
प्यार में तो जिगर चाहिए

ला-ला-ला, ला-ला-ला, ला-ला-ला [×4] 

इश्क़ हुआ पर खुल के
इज़हार ना किया
क्या खाक वो जिया
जिसने प्यार ना किया

दिलबर की आँखों का
दीदार ना किया
क्या खाक वो जिया
जिसने प्यार ना किया

ना किया
ना किया, जिसने प्यार ना किया
क्या किया, क्या किया
क्या किया, जिसने प्यार ना किया

“दिलबर की आँखों का” का आधिकारिक वीडियो देखें

नोरा फतेही के अन्य हिट गाने

Relatable