Coca Cola 2 Song Poster Tony Kakkar Neha Kakkar Review
Home » Album

कोका कोला 2 (Coca Cola 2) Lyrics और Review – टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़, जूनियर

Table of Contents

टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की जोड़ी एक बार फिर धूम मचाने आ गई है, लेकिन इस बार उनका गाना है Coca Cola 2। यह गाना 2018 के सुपरहिट ट्रैक ‘कोका कोला तू‘ का सीक्वल (दूसरा संस्करण) है। इस नए गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ के साथ जूनियर (Junior) ने अपनी आवाज़ दी है। टोनी कक्कड़ ने ही इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं और म्यूजिक भी दिया है।

‘कोका कोला 2’ एक हाई-बीट पार्टी सॉन्ग है जिसे देसी म्यूजिक फैक्ट्री (Desi Music Factory) ने रिलीज़ किया है। चूंकि इसका पहला वर्जन काफी हिट रहा था, इसलिए दर्शकों को इस गाने से भी बहुत उम्मीदें थीं। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि क्या यह गाना उन उम्मीदों पर खरा उतरता है और साथ ही आपको इस गाने के पूरे Coca Cola 2 लिरिक्स भी मिलेंगे।

कोका कोला 2 गाने का रिव्यू

Coca Cola 2 को सुनकर पहली चीज़ जो महसूस होती है, वह है इसका जबरदस्त म्यूजिक और हाई-बीट टेम्पो, जो श्रोताओं को तुरंत झूमने पर मजबूर कर देता है। संगीत निश्चित रूप से कैची है और कुछ समय के लिए आपको बांधे रखता है। हालाँकि, यह गाना एक लॉन्ग टर्म हिट बनने के संकेत कम ही देता है।

संभव है कि यह कुछ हफ्तों या ज़्यादा से ज़्यादा तीन-चार महीनों के लिए पार्टियों और डीजे पर राज करे, लेकिन यह पहले ‘कोका कोला’ वर्जन की तरह लोगों की यादों में लंबे समय तक नहीं टिकेगा। गाने की सबसे बड़ी निराशा इसके लिरिक्स हैं। गाने का जो एटीट्यूड है, वह तो समझ आता है, लेकिन लिरिक्स का कोई स्पष्ट भाव या सेंस समझ नहीं आता। पहला वर्जन, जहाँ एक लड़के के लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश को दिखाता था, वहीं ‘Coca Cola 2’ के लिरिक्स का केंद्रीय उद्देश्य अस्पष्ट है।

यदि हम म्यूजिक वीडियो (फिल्मांकन) की बात करें, तो वीडियो क्वालिटी अच्छी है और डांस स्टेप्स भी आकर्षक हैं। हालाँकि, वीडियो में जिस तरह की लाइफस्टाइल को दर्शाया गया है, वह अय्याशी से भरी और अवास्तविक लगती है। गाने का प्रस्तुतीकरण पश्चिमी संस्कृति (Western Culture) को अत्यधिक हाइलाइट करता है। वीडियो का उद्देश्य या इमोशन क्या है, यह समझ नहीं आता।

ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाना केवल एक खास तरह के यूथ को टारगेट करता है, जो गैर-जिम्मेदाराना हरकतों में लिप्त रहना पसंद करते हैं, जबकि आज की युवा पीढ़ी इससे कहीं अधिक विविध और समझदार है। कुछ दृश्य, जैसे कि एक कम कद वाले व्यक्ति का हवा में उड़ना, थोड़े फनी लगते हैं, लेकिन एक सीन में नेहा कक्कड़ द्वारा एक लड़की को ब* पर थपकी देना, दर्शकों को क्या सिखाना या बताना चाहता है, यह सवाल खड़ा करता है।

गायन की बात करें तो, टोनी और नेहा ने अपना काम किया है, लेकिन कुछ शब्दों का उच्चारण स्पष्ट नहीं है, जिससे लिरिक्स को समझने में थोड़ी परेशानी होती है। हालाँकि, दूसरे सिंगर (जूनियर) की आवाज़ काफी फ्रेश और यूनिक लगती है, और उनके हिस्से का परफॉरमेंस सुनने में बेहतर महसूस होता है।

अंततः, यदि आप अपने दिमाग को किनारे रखकर केवल तेज़ संगीत पर कुछ देर के लिए नाचना चाहते हैं, तो ‘Coca Cola 2’ सुन सकते हैं, क्योंकि इसका म्यूजिक आपको नशा सा महसूस कराता है। अन्यथा, यह गाना सेंस से परे है और पहले वर्जन की सफलता को दोहराने में नाकाम रहेगा।

Coca Cola 2 Song Details: गाने से सम्बंधित मुख्य जानकारी

  • गायक (Singer): टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar), नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), जूनियर (Junior)
  • बोल (Lyrics): टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar)
  • संगीतकार (Music Director): टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar)
  • एल्बम का नाम (Movie/Album Name): Coca Cola 2 (सिंगल)
  • मुख्य कलाकार (Lead Actors in Video): टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़, और जूनियर (Junior)
  • लेबल (Label): टोनी कक्कड़
Stylish singer tony kakkar's seen of coca cola 2
कोका कोला 2 (coca cola 2) lyrics और review - टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़, जूनियर 1

Coca Cola 2 Lyrics in Hindi

आगे तेरे, पीछे तेरे लड़के 15-16
किस लड़के ने तेरे लिए Paytm खोला
आगे तेरे, पीछे तेरे लड़के 15-16
किस लड़के के साथ तू पियेगी कोका कोला

कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला

लड़के खोलें कोला
लड़की 24 तोला
अमीगो हो-ला हो-ला
लड़की पूरी शोला

कोक, कोक, कोक
पूरा, पूरा स्टॉक आ
कोक, कोक, कोक
कोला, कोला नुका
कोक, कोक, कोक
लगती कोका
तुझे बर्फ पसंद मुझ को कोला

कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला

गानी देख, जवानी देख
मैंने आग लगानी देख
आँखें सेंक, मत्था टेक
बहता, बहता पानी देख
ऊपर जाके, नीचे जाके
पट जाना मैं देख पटाके
डाल डाके, डाल डाके
दरवाजे के अंदर आके

कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
आगे मेरे, पीछे मेरे लड़के 15-16
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला

ओह लड़का कौन है नाम बता
जिसका चौड़ा डोला
काली गाड़ी, काली ताड़ी
हिसा ले ले तोला
एटीट्यूड है थोड़ा बैड
इन करता पर वो बोला
यहाँ से थप्पड़, वहाँ से चाटे
सीधे पकड़े कोला

कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला
टोनी कक्कर सिंगल पीस है लड़का शोला शोला
कोक-कोक-कोक-कोक-कोक-कोला

(हो दफ़ा)
(हो दफ़ा)
(हो दफ़ा)
(हो दफ़ा)
(दफ़ा, दफ़ा, दफ़ा, दफ़ा)
(व्हाट द…)
(नहीं, नहीं वो नहीं बोलना)

Coca Cola 2 Official Music Video

Neha Kakkar songs

Relatable